व्यापार मंडल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह काे दी श्रद्धाजंलि

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश धरवाल की अगवाई में आज चौंतड़ा जोन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल चौंतड़ा के सभी सदस्यों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया तथा 2 मिनट का मौन रखकर राजा साहब को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश धरवाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह जी के देहांत से पूरे प्रदेश एवं देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कर पाना नामुमकिन है।

वीरभद्र सिंह जी प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। प्रदेश की जनता उनको अपने दिलों में हमेशा याद रखेगी। राकेश धरवाल ने कहा कि आज व्यापार मंडल चौंतड़ा द्वारा 3 घंटे के लिए बाजार भी बंद रखा गया तथा राजा साहब की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।