विश्व एड्स दिवस पर किया विभिन्न प्रतियाेगिताओं का आयाेजन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग लंजोत के परिसर में बुधवार काे बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया।इसमे रंगोली, पोस्टर, स्पीच, प्रश्नोत्तरी व सामूहिक चर्चा इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में कॉलेज के प्रेजिडेंट कमल शर्मा व कॉलेज की प्रधानाचार्या अखिला के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें कॉलेज के सभी अध्यापक व अन्य कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा और सभी छात्राओं ने इसमे बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में एचआईवी (HIV) संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इसकी रोकथाम के उपायों के बारे मे भी जानकारी दी गई।

यह भी देखें : IGMC में बनेगा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण सेन्टर, अपने शरीर के अंग खो चुके लोगों को मिलेगी मदद…