डीएवी भडोली स्कूल में करवाई गई वेद मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता

उज्जवल हिमाचल। नादौन

डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली में वेद मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता करवाई। कार्यक्रम  का  शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार की उपस्थिति में हुआ। बच्चों ने पुष्पगुच्छ देकर प्रधानाचार्य का स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा पांचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। जिसमें चारों सदनों   के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक सदन से 12  बच्चों ने वेद मंत्र उच्चारण करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और विद्यालय मंत्रोच्चारण ध्वनि से गूंज उठा।

प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि वेदों के अनुसार मंत्रों के उच्चारण से बुद्धि शुद्ध होती है और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।  अपना बेहतरीन प्रदर्शन देकर सुभाष सदन के प्रतिभागियों ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनमें सूर्यांश मनकोटिया, दीपांशी ,आर्यहंता, सागरिका, यशिका, सृष्टि भारद्वाज, अरनव शर्मा, सुजैन, ईशिका,शिवांश, अथर्व, अयान।  द्वितीय स्थान पर गांधी सदन के विद्यार्थी रहे जिनमें नीतिज्ञा,जागृति,कनिष्का,पर्व सिंह ,अनन्या,सान्वी,आद्या शर्मा,सैजन्या, गौरी ।अंत में विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...