वन निगम के उपाध्यक्ष ने किया हिम काष्ठ विक्रय मंडल बद्दी का दौरा

उज्जवल हिमाचल। बद्दी

हिमाचल प्रदेश राज्य विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने बद्दी स्थित हिम काष्ठ विक्रय मंडल का दौरा किया।खाची ने पत्रकारों से कहा कि वह आज कल पूरे प्रदेश के दौरे पर है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से निगम को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेश के मुताबिक वह प्रदेश के सभी जिलों में हुए नुकसान का जायजा ले रहे है। विभाग इस मामले में पूरी तरह से मुस्तैद है।

जहां कहीं भी इस आपदा से नुकसान हुआ है। विभाग तुरंत कार्यवाही करके अवरूद रास्तों सड़को को खुलवा रहे है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। और बताया कि गत वर्ष की तुलना में निगम इस बार दो गुनी सेल कने का प्रयास करेगा।खाची ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई गति मिली।भले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे है।

लेकिन प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे है। प्रयत्न की अपार संभावनाएं है पर्यटन,वन, जल के माध्यम से अच्छी योजना लाकर प्रदेश को अधिक समृद्ध बनाएंगे।इस अवसर पर उनके साथ मंजीत खाची, अंकुश, मंडलीय प्रबंधक बलदेव कंडिता,धर्म चंद, वन निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रीतम पाल ठाकुर,सीता राम,सुभाष चंद, अमर चंद, पुपेंद्र बसाठू, विशाल दत्त, प्रमोद कुमार, बसंत ठाकुर, नीरज शर्मा, टीकम, अमित, निर्मल, हरपाल, मनमोहन, रामदास राठौर, जोगिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे

संवाददाता: सुरेंद्र सिंह सोनी