पंजाब चुनावों को लेकर हिमाचल-पंजाब सीमा पर बढ़ी चौकसी, अलर्ट पर पुलिस

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक सजय कुन्डू के निर्देश पर आज हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटी पंजाब सीमा जिला पठानकोट व जिला होशियारपुर व जिला गुरदासपुर से सटी हिमाचल की सीमाओं पर सुरक्षा के नजरिए से पुख्ता बन्दोबस्त किए हैं। पुलिस की काफी तदाद में बटालियन के जवानों को तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पठानकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली चुनावी रैली में अपनी हाजिरी दर्ज करवाऐंगे। इस अवसर पर हिमाचल पुलिस ने हिमाचल सीमा में सुरक्षा के नजरिए से अपनी सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पिछले दिनों से आरम्भ कर दिए थे।

हिमाचल प्रदेश के सुरक्षा अधिकारीयों के साथ साथ केंद्रीय गुप्तचर ऐजेंसियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पठानकोट चुनावी यात्रा को लेकर पैनी नजर अपनी टीम के साथ रखी हुई है ताकि सुरक्षा में कोई भूल न हो जाए। मुख्यमंत्री भी ढागुपीर में सुरक्षा का निरीक्षण कल सकते है इसलिए हिमाचल प्रदेश के ढागुपीर क्षेत्र को सुरक्षा के नजरिए से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर देते हुए कहा कि पजाब में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है। जहां पंजाब पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस अपनी सीमाओं को लेकर सुरक्षा के नजरिए से गश्त कर रही हैं। इसलिए हिमाचल प्रदेश से सटी पजाब सीमा को मध्यनजर रखते हुए सुरक्षा के नजरिए से पुख्ता बन्दोबस्त हिमाचल में प्रदेश पुलिस के महानिदेशक सजय कुन्डू के आदेश पर किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जन सभा को लेकर हिमाचल की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी बढाई गयी है। यह कार्यवाही दो दिन तक चलेगा सुरक्षा की यह कमान ढागुपीर हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में बरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी बद्री प्रसाद कर रहे हैं। पुलिस का हर जवान सुरक्षा को लेकर दिन रात अलर्ट हैं।

आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस के जवानों की इस नाकाबंदी से नशा माफियाओं व शराब माफियाओं में हलचल मच गई हैं। हिमाचल प्रदेश व पजाब की सीमाओं पर दोनों राज्यों के पुलिस जवानों ने सभी बाडर सुरक्षा के नजरिए से सील कर दिऐ है। तथा इस आह्वान में बटालियन के अधिकारी भी गश्त लगाकर सुरक्षा का जायजा मुख्यालय को फोन पर दे रहे हैं। आज दोपहर के बाद भी काफी तदाद में पुलिस फोर्स ढागुपीर क्षेत्र में जा रही है। पजाब जम्मू कश्मीर राज्य व हिमाचल प्रदेश की पुलिस इस मामले में सभी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग काफी सावधानी से कर रही है।