दो नई पंचायते बनने पर ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

एस के शर्मा। हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धिरड की लंबे समय से चली आ रही दो पंचायतों की मांग पूरी होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। दो पंचायते बनने से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद किया है।

गौरतलब है कि उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धिरड एक बहुत बड़ी पंचायत थी जिसमें 9 वार्ड थे जबकि पांच हजार से ऊपर की आबादी है। ग्रामीण काफी लंबे समय से पंचायत को दो पंचायते बनाने की मांग कर रहे थे। जिनकी मांग अब पूरी हो गई है। ग्रामीणों में सुभाष शर्मा, पुष्पिंदर नेगी जगदेव सिंह, शशी धीमान, वतन सिंह, संजय नेगी, अनिरुद्ध, प्यार चंद नेगी, शशि शर्मा, शशी नेगी महिला मंडल धीरड़, महिला मंडल सौटा, महिला मंडल भोगवां व अन्य ग्रामीणों ने सरकार का नई पंचायतों के गठन पर आभार जताया है।