विनय शर्मा बने टी बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य

Vinay Sharma became a member of Tea Board of India
विनय शर्मा बने टी बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर
हिमाचल भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनय शर्मा को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा टी बोर्ड ऑफ इंडिया का सदस्य नियुक्त किया गया है।

विनय शर्मा संगठनात्मक जिला पालमपुर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

वहीं विनय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद किशन कपूर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित समस्त केंद्रीय एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया है।

संवाददाताः गौरव कौंडल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।