वीरभद्र सिंह ने केक काटकर मनाया 87वां जन्मदिन

बोले लोगों की दुवाओं ओर भीमाकाली की कृपा से स्वस्थ हूँ

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने आज अपना 87वां जन्मदिन हॉलि लॉज में मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून,1934 को हुआ हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद उनके निवास स्थान हॉली लॉज में बधाई देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। हालांकि उन्होंने कोरोना के चलते अपने समर्थकों को फ़ोन पर ही जन्मदिन की बधाई देने की अपील की थी।

वीरभद्र सिंह ने अपने 87वें जन्मदिवस पर सभी प्रदेशवासियों बधाई देने वाले लोगों के साथ साथ सभी प्रदेशवासियों का धन्यावाद किया। वीरभद्र सिंह ने कहा वह लंबी बीमारी के दौर से गुजरे हैं। अब प्रदेश की जनता की दुवाओं और माता भीमाकाली की कृपा से तंदरुस्त है।

उन्होंने कहा कि आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। बता दे कि वीरभद्र सिंह ने पहली बार सन् 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। वह 2017 तक प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वीरभद्र सिंह दो बार केंद्रीय मंत्री रहे और 1983 में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।