हिमाचल के हर ब्‍लॉक में होगा वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जनः राठौर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमाला

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के हर 72 ब्लाकों में किया जाएगा, आज कांग्रेस ब्‍लाक अध्‍यक्षों को कलश सौंपेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के 72 ब्लाकों में किया जाएगा। वर्तमान में हिमाचल में 72 ब्लाक है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर वीरवार को सभी ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश सौंपेगे, तथा उसके बाद वह अस्थि कलश लेने के लिए रामपुर को रवाना हो गए।

इससे पहले दिवंगत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश को रामपुर से शिमला के लिए रवाना किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर खुद अस्थि कलश लेने रामपुर गए थे। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी साथ गए हैं।

यह भी पढ़ेः विश्व युवा कौशल दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी

सुबह 10.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रमुख सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के प्रमुख व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

add city hospital