वीरभद्र का निधन प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति : अविनाश राय खन्ना

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने वीरभद्र सिंह की असामयिक मृत्यु को अपूर्णीय क्षति बताया तथा कहा कि प्रदेश में छह बार मुख्यमंत्री रहते हुए हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।