वीरेंद्र चौधरी ने महिलाओं को बताए कामगार कल्याण बोर्ड के लाभ

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए आज जमानाबाद में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं मनरेगा में काम कर रही महिलाओं को विस्तृत रूप से समझाईं।

उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड अपने कामगारों के बच्चों की शादी के लिए ₹51,000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाता है। इसी तरह चिकित्सा सुविधा के लिए इंडोर तथा आउटडोर ₹50,000 तथा ₹1,00,000 तथा गंभीर बीमारी के लिए ₹5,00,000 की राशि उपलब्ध करवाता है।

उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कामगार कल्याण बोर्ड 8400 रुपए से लेकर 1,20,000 रुपए की सहायता हर वर्ष प्रदान की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों के अन्य सामाजिक समस्याओं का भी निवारण किया।

महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, सुमन देवी, कमला देवी, विनीता देवी, राजकुमारी, विनीता देवी, राज कुमारी, मंजूदेवी, पुष्पा देवी, सीमा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।