वीरेंद्र ने सुखा बाग तथा अन्य स्थानों पर बांटे मास्क व सैनिटाइजर

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जिस तरह से प्रदेश में है करोना के मामले बढ़ रहे हैं, उस गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने लोगों में मास्क तथा सैनिटाइजर बांटने का काम मैं तेजी दिखाई। आज गांव भंगवार के सुखा बाग तथा अन्य स्थानों पर करीब 200 घरों जन जागरूकता का काम किया। इसके साथ-साथ उन्होंने छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं समाजिक दूरी बनाते हुए की, जिसमें की करोना से लड़ने के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए करोना काल के कार्य की भी विस्तृत चर्चा गांव के लोगों से की तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। गांव की महिलाओं ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके दौरान गांव की महिलाएं सुनीता देवी, शकुंतला लता, कैलाशी देवी, पुष्पा, ममता, अंजना, रामस्वरूप, बलिराज रमेश जगदीश चंद रविंदर आदि उपस्थित रहे।