महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली को किया राकेश जंवाल ने संबोधित

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला सुंदरनगर  महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली को भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विधायक राकेश जंवाल ने संबोधित किया। इसमें उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को प्रदेश में फैली हुई करोना महामारी से लड़ने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। अपने संबोधन में राकेश जंंवाल ने कहा कि महिला मोर्चा करोना के इस विकट काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जहां तक मास्क बनाना और उन्हें वितरण करना इस प्रक्रिया में महिला मोर्चा अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता पूरे लगन के साथ कार्य कर रहे हैं और घर घर जाकर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रही है। इसके लिए महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता बधाई की पात्र हैं। इस वर्चुअल रैली में सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा इस वर्चुअल रैली में जिलाध्यक्ष दिलीप ठाकुर,प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री वंदना गुलेरिया और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू शर्मा भी उपस्थिति रहे।