अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया वर्चुअल रैली का आयाेजन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अनुसूचित जाति मोर्चा की वर्चुअल रैली मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी गिल की अध्यक्षता में हुई। रैली में अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अशवनी गिल ने सभी वक्ताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ का स्वागत किया। वहीं, नगरोटा के विधायक अरुण कुका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा में अनुसूचित जाति वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान है।

रैली में मुख्य वक्ता विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि संगठनात्मक जिला कांगड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा की वर्चुअल रैली में उन्हें लोगों से रू-ब-रू होने का मौका मिल रहा है। सत्ता के लिए बहुत बड़ा सहयोग और समर्थन अनुसूचित जाति के लोगों का प्राप्त हो रहा है और लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। कर्म व सोच का संगम जब हो जाता है। समाज नई दिशा की ओर बढ़ जाता है। वहीं, सभी मोर्चा अध्यक्ष से मोर्चे को मजबूत व सशक्त बनाए।

इस दौरान उन्होंने भीम राव अंबेडकर व संत गुरु रविदास को याद किया व कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा विशेष पैकेज देकर अर्थव्यवस्था को पटरी लाया है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रविंदर धीमान, अरुण मेहरा, विशाल नैहरिया, संजय चौधरी, प्रदेश सचिव व ज़िला प्रभारी जय सिंह, भाजपा ज़िला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अशवनी गिल, मंडलों के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्षव प्रदेश, ज़िला और मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।