विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल ने की शस्त्र पूजन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल जिला कांगड़ा का विजयादशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम चढ़ेई माता मंदिर सिद्धपुर में संपन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत सह:कार्यवाह अशोक शर्मा की रही। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। अशोक ने बजरंगीयो का मार्गदर्शन करते हुए बताया की 500 वर्ष के निरंतर संघर्ष व लाखों राम भक्तों के बलिदान के पश्चात 5 अगस्त को पूरा विश्व श्रीराम जन्मभूमि पूजन का साक्षी बना। यह भारत वर्ष व पूरे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है।

भारत एक प्राचीन एवं हिन्दू राष्ट्र है व भारत विश्व गुरु पहले भी था-आज भी है-ओर भविष्य में भी रहेगा। बस हमें हमारे खोए हुए स्वाभिमान-संस्कृति-राष्ट्रभक्ति-हिन्दू जीवन मूल्यों को पुनर प्रतिष्ठित करना है। आज विजयादशमी के शुभ दिन पर 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की गई, जिसे आज 95 वर्ष पूर्ण हो गए है, इन 95 वर्ष में RSS ने अपने आपको विश्व के सबसे बड़े सामाजिक व आदर्श संगठन के रूप में स्थापित किया है। हमें अपने जीवन में शस्त्र व शास्त्र दोनों में परिपूर्ण होना चाहिए, जब भारत माता पर संकट दिखे, तब शस्त्र व शास्त्र दोनों से ही जवाब देना आना चाहिए।

भगवान रामचंद्र ने आज के दिन ही रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत प्राप्त की थी व राम राज्य की स्थापना की, जब देश के जवान सीमा पर आग उगलती धरा और सियाचिन में हाड कंपा देने वाली ठंड के बीच रहकर भी हमारी रक्षा के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर कर सकते हैं, तो हम क्यों न भारत को स्वच्छ बनाकर देश के लिए अपने जीवन को समर्पित करें। इस लिए हमारा सब का दायित्व है की देश हमे देता सब कुछ-हम भी तो कुछ देना सीखे-ऐसा संकल्प हमारा होना चाहिए।

संगठन की विस्तार योजना से, अक्की जरयाल को बजरंगदल जिला सह:सयोंजक, विवेक पंथ जिला अखाड़ा प्रमुख, दिव्यांश प्रखड सयोंजक धर्मशाला, सह:सयोंजक अभिषेक धीमान, अखाड़ा प्रमुख अलंकार, विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक कश्यप, गोरक्षा प्रमुख विनय को दायित्व दिया गए।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री पारस बिश्नोई, विभाग अध्यक्ष अजय शर्मा, विभाग सह:सयोजक नरेंद्र धीमान, जिला कार्यध्यक्ष अजय शर्मा, नगर संघ चालक बलदेव, संगठन मंत्री विनीत बिश्नोई, सागर, शाहेब प्रीत व आर्यन आदि सैकड़ों की संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।