डॉक्टरों के तबादलों पर बिफरा व्यापार मंडल, खाली पदों को भरने की मांग

विशेषज्ञ न होने के चलते सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में धूल फांक रहीं मशीनें

उज्जवल हिमाचल। जोगिंद्रनगर

सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में डॉक्टरों के तबादलों को लेकर के व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने विधायक ,सांसद व सरकार से गुहार लगाई कि डॉक्टरों के तबादलों को रद किया जाए। उन्होंने अस्पताल में गायनी रेडियोलाजिस्ट, मेडिसिन आदि को खाली पदों को भरने की भी मांग उठाई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि यहां 6 महीनों से मात्र एक एम्बुलेंस ही कार्य कर रही हैं। कई सालों से यहां ब्लड बैंक शुरू नहीं हो पाया है।

लाखों रुपये की मशीनरी अस्पताल में धूल फांक रही है। इसी प्रकार अल्ट्रासाउंड की लाखों रुपये की मशीनरी भी बिना रेडियोलॉजिस्ट के चलते कई वर्षों से शोपीस बनकर रह गई है। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर,पार्षद प्यार चंद, शीला देवी,व्यापार मंडल सचिव कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन मारवाह, सतबीर,रमन बहल, भास्कर गुप्ता,नितेश वालिया,राजेश भंगलिया व व्यापार मंडल के सभी सदस्य व अन्य मौजूद रहे।