28 साल बाद कल्पा में फरवरी माह में गर्मी ने तोड़ा 1993 का रिकॉर्ड

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

कल्पा में गर्मी ने फरवरी माह में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कल्पा में इस बार फरवरी माह में रिकॉर्ड 19.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 21 फरवरी को कल्पा का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 11 फरवरी 1993 में कल्पा का तापमान 18.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। लेकिन इस मर्तबा एक डिग्री ज्यादा के साथ तापमान ने फरवरी माह के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस बार पिछले सालों के मुकाबले किन्नौर में बर्फबारी भी कम हुई है। नतीजतन तापमान ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केन्द्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि कल्पा में इस बार अधिकतम तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिसकी वजह एक तो प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का सामान्य से कम होना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान पर जब बादल छा जाते है तो तापमान में वृद्धि होती है।