हिमाचल की बदहाल आर्थिक स्थिति पर भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी जंग

सीएम सुक्खू बोले भाजपा सरकार में हिमाचल हुआ कंगाल

जयराम का पलटवार, भाजपा से ज्यादा हिमाचल की बदहाल स्थिति के लिए कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार
उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश की आर्थिक बदहाली को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासी जंग लगातार जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूर्व की भाजपा सरकार पर हमलावर है और आज मुख्यमंत्री ने पिछले 5 साल में भाजपा सरकार पर वित्तीय अनियमितताएं करने के गंभीर आरोप लगाए हैं और इसको लेकर श्वेत पत्र भी जारी करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : होली के त्योहार पर 8 मार्च को बंद रहेगा कांगड़ा बाजार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम सरकार के समय में फिजूलखर्ची और वित्तीय अनियमितताएं हुई जिसके चलते आज हिमाचल प्रदेश कंगाली के दौर में है। प्रदेश में 75 हजार करोड़ कर्ज़ है इसके अलावा कर्मचारियों की देनदारी अभी बहुत ज्यादा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए कम से कम 4 साल लगेंगे।

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के श्वेत पत्र लाने के फैसले का स्वागत करते हुए पूछा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू आर्थिक बदहाली का रोना कब तक रोते रहेंगे। मुख्यमंत्री अगर श्वेत पत्र लाने की बात कर रहे हैं तो उसका स्वागत है लेकिन केवल 5 साल में ही हिमाचल प्रदेश की स्थिति ऐसी नहीं हुई है। इससे पूर्व में अधिकतर समय तक कांग्रेस की सरकार रही जो हिमाचल प्रदेश की कंगाली के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं भाजपा उसको भी उजागर करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार इस तरह के दायित्व को निभा रहे हैं ऐसे में उनको जानकारी का अभाव भी दिख रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।