वार्ड-4 हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित

तलविंदर सिंह। डलहौजी

सदर बाजार वार्ड-4 को कंटेनमेंट जॉन घोषित कर दिया गया है व वार्ड-3 को बफर जॉन घोषित किया गया है। बता दें कि वार्ड-4 से एक लड़की पॉजिटिव आई थी, जो कि अमृतसर कॉलेज में पढ़ाई के सिलसिले में गई हुई थी। वापस आने पर उसे होम क्वारंटाइन किया हुआ था। कोविड-19 के टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद लड़की पॉजिटिव पाई गई। उसके संपर्क में आए परिवारजनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के सैंपल भी ले लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी आने को है। पॉजिटिव आने से लड़की को चंबा में कोविड-19 स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा वार्ड-4 को पूरी तरह से सील कर दिया गया है व लोगों के खाने पीने की चीजों का प्रबंध प्रशासन द्वारा कर दिया गया है।