टांडा मेडिकल कॉलेज में दो मरीज निकले काेरोना पॉजिटिव

अंकित वालिया। कांगड़ा

आज दोपहर डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में दो मरीजों की रिपोर्ट काेरोना पॉजिटिव आई है, जिससे दोनों वार्ड में मौजूद लोगों व मरीजों में हड़कंप मच गया। काेरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आते ही तुरंत प्रभाव से दोनों वार्ड में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। इन दोनों मामलों में एक वृद्ध महिला व व्यक्ति है। महिला की उम्र 60 वर्ष है। महिला मझेरणा तहसील बैजनाथ की रहने वाली है। महिला की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। फिर भी आज रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

महिला चाैथी मंजिल में महिला मेडिकल वार्ड में एडमिट थी। दूसरा मामला भी टांडा के ही एक अन्य वार्ड में सामने आया है। यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति जो कि बगली तहसील कांगड़ा का रहने वाला है। यह व्यक्ति पेशे से स्वास्थ्य कर्मी है। यह ग्राउंड फ्लोर में सारी वार्ड में था। इसकी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों मामलों की पुष्टि सीएमओ धर्मशाला से गुरुदर्शन गुप्ता ने की है।

अब इन मरीजों के प्राथमिक कांटेक्ट ट्रेस करने की कोशिश की जाएगी। दोनों वार्ड को जल्द ही सैनिटाइज करने के बाद सेवाओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। ऐसे में कॉलेज की परीक्षाएं भी चल रही है। छात्र-छात्राएं भी बसों के सहारे ही परीक्षाएं देने आते हैं। यदि इन काेरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के करोना के लक्षण मिलते है और उन्होंने बसों में सफर किया होगा, तो आने वाले समय में करोना की स्थिति विस्फोटक जनक बनकर सामने आ सकती है।

Comments are closed.