राहुल उपमन्यु के प्रदेश युवा कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में पदार्पण का स्वागत

मुनीष कोहली। शाहपुर

प्रदेश के प्रतिष्ठित उपमन्यु परिवार की चौथी पीढ़ी के चिराग राहुल उपमन्यु का सक्रिय राजनीति में पदार्पण पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया ने ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा राजनीति में पदार्पण का स्वागत” किया है। उन्होंने कहा कि उपमन्यु परिवार की तीन पीढ़ियों ने प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए, प्रदेश के विकास में जो अनुकरणीय योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अब राहुल से भी यही अपेक्षा है कि वह अपने पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलकर उनके बाकी के सपनों को साकार करेंगे। विदित रहे कि राहुल उपमन्यु को प्रदेश युवा कांग्रेस का समन्वयक नियुक्त किया गया है। राहुल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष पंडित जयवंत राम के परपोते एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवकुमार उपमन्यु के पोते हैं। वह जाने-माने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी.एस  बाली के सुपुत्र, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुवीर बाली के साले हैं।

राजनीति के प्रति उनके रुझान व दृढ़ इच्छा-शक्ति को भांपते हुए राहुल की प्रारंभिक राजनीतिक शिक्षा- दीक्षा राजनीति के चाणक्य के नाम से विख्यात उनके दादा पंडित शिवकुमार उपमन्यु के सानिध्य में हुई। ऐसे में राहुल के बतौर प्रदेश युवा कांग्रेस समन्वयक, सक्रिय राजनीति में प्रवेश को लेकर परिवारजनों, मित्रगणों शाहपुर व चंबा जिला में ख़ुशी का माहोल है।