आज कहां कैसा दिख रहा है ग्रहण

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। नई दिल्ली

2020 का पहला सूर्य ग्रहण (solar eclipse) आज यानी साल के सबसे बड़े दिन 21 जून रविवार को शुरू हो चुका है। इस दौरान आसमान में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा में जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। आज भारत में लखनऊ, पटना, जयपुर, दिल्ली, भोपाल, देहरादून और चंडीगढ़ यानी उत्तर भारत के लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। जिनके इलाके में बारिश या बादल हों वे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी सूर्य ग्रहण के नजारे का आनंद ले सकते हैं। देश के अलग शहरों से सूर्य ग्रहण की तस्वीरें आ रही है।

पंजाब के अमृतसर के आसमान में आज इस तरह सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। ग्रहण देखने के लिए लोग विशेष चश्में का प्रयोग किए। ग्रहण के कारण दिन में शाम जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के कराची में सूर्य ग्रहण दिखा। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, सूर्य ग्रहण(स्थानीय समयानुसार) सुबह 8:46 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:34 बजे तक रहेगा। लोगों ने सूर्य ग्रहण का दीदार किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सूर्य ग्रहण लग चुका है।

तस्वीरें भी सामने आने लगी है। इस समय आसमान में ऐसा दिख रहा है ग्रहण। राजस्‍थान में सूर्यग्रहण का नजारा कुछ इस प्रकार का दिखा। जयपुर में आसमान में इस तरह दिखाई दे रहा है सूर्य ग्रहण। सूर्य ग्रहण दोपहर 1:44बजे तक दिखाई देगा। अधिकतम ग्रहण 11:55 IST पर होगा। यह एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। कुरुक्षेत्र में ग्रहण अपने चरम के करीब है और पैनोरामा में इसका प्रसारण किया जा रहा है।

धर्मनगरी में ब्रह्म सरोवर पर तीर्थ पुरोहित और देश भर से आए संत धार्मिक अनुष्‍ठान व यज्ञ कर रहे हैं। आम श्रद्धालुओं को ब्रह्म सरोवर आने की इजाजत नहीं है, लेकिन 200 संताें व तीर्थ पुरोहितों को इसकी अनुमति दी गई है। ब्रह्म सरोवर पर अनुष्ठान में स्वामी गुरुशरणानंद महाराज ओर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज भी यज्ञ में भाग ले रहे हैं।

गुजरात के गांधीनगर में सूर्यग्रहण का नजारा कुछ ऐसा दिख रहा है। यहां सूर्य का नजारा नारंगी रंग का दिख रहा है। लोग ग्रहण देखने के लिए पूरी तैयारी किए हुए हैं। स्‍वर्णमंदिर के शहर अमृतसर से सूर्यग्रहण की तस्‍वीर सामने आ चुकी है। यहां पर सूर्य कुछ हरे रंग का दिख रहा है। वहीं महाराष्‍ट्र में भी ऐसे ही रंग की तस्‍वीरें सामने आई हैं।