तेंदुए ने तीन भेड़ों को बनाया अपना शिकार

शैलेश शर्मा। चंबा

गांव तेल्का के रहने वाले लोगों पर आजकल तेंदुए का खोफ बना हुआ है। जंगली तेंदुए न केवल गांव में घुस आते हैं, बल्कि जंगल में भी अपनी ख़तरनाक गतिविधियों को अंजाम देते हुए देखे जा सकते हैं। बताते चलें की इससे पहले भी तेंदुए के आतंक से चंबा मुख्यालय से सटा मामला देखने को मिला था, जिसमे जंगली तेंदुए ने कई घरेलू जानवरों को अपना शिकार बना डाला था।

अभी पिछले कल एक ताजा मामला भी इसी तेंदुए से संबंधित था, जिसमें गरीब ग्रामीण की तीन भेड़ों को अपना शिकार कर मार डाला। इस गरीब परिवार की जीविका का या तो खेतीबाड़ी या फिर इन भेड़-बकरियों के ही माध्यम से चलती थी, पर अब इनका यह कमाने का सहारा भी छूट चूका है। यह गरीब परिवार अपने हुए इस नुकसान की भरपाई पुरी करने की गुहार लगा रहा है। यह ग्रामीण क्षेत्र तेलका है और जिस गांव में यह घटना हुई है।

उस गांव का नाम कासनी है और यह घटना चंबा मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर एक जंगल में घटी है, जंहा पर एक जंगली तेंदुए ने जंगल में चरा रहे न केवल भेड़ों को चरा रहे लोगों पर हमला कर दिया, बल्कि उनकी तीन भेड़ों को भी अपना शिकार बना डाला। गनीमत यह रही कि जैसे ही इन दो जंगली तेंदुए ने इन पर आक्रमण किया, वैसे ही यह लोग तो भाग निकले पर वहां चर रही तीन भेड़ों को अपना शिकार बना लिया । जंगली तेंदुए द्वारा किए जाने हमले को लेकर ग्रामीण इलाकों में खौफ का माहौल बना हुआ है।