CM जयराम मटौर में संबोधित करेंगे विशाल जनसभाः काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधायक पवन काजल ने कहा कि 13 सितंबर को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मटौर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। काजल ने कहा मुख्यमंत्री का स्वागत ऐतिहासिक होगा और मंडल भाजपा व पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रैली को सफल बनाया जाएगा। 13 सितंबर को ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्र में करवाए विकास कार्यों का शुभारंभ करने के साथ-साथ कई परियोजनाओं के शिलान्यास कार्य क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेंगे।

रविवार को पुराना कांगड़ा में गणेश चतुर्थी उत्सव दौरान पहुंचे पवन काजल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट होकर रिवाज बदलेगी। काजल ने कहा उन्होंने जनता के समर्थन, और विधानसभा क्षेत्र के हित में राजनैतिक दल बदला है और आने वाले समय में उनके इस फैसले का जनता को फायदा मिलेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से चुनावों में समर्थन मांगते हुए कहा कि बतौर विधायक पुराना कांगड़ा के विकास में उन्होंने कमी नहीं रखी है।

उन्होंने जंज घर पुराना कांगड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए छह लाख रुपए की राशि मंजूर की। जिसमें एक कमरा महिला मंडल को बना कर दिया जाएगा। उन्होंने पुराना कांगड़ा के समिति खेल मैदान की चारदीवारी लगाने व उसके जीर्णोद्धार के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर उत्सव आयोजन समिति के विनय मिश्रा, सुनील, मनोज कश्यप, बबलू, कमल, आशुतोष परवान, देवेन्द्र शर्मा, विजय कुमारी, ऋषि, भी उपस्थित रहे। इसके बाद काजल ने गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित गणेश उत्सव के भंडारे में भी हिस्सा लिया।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।