विधानसभा चुनावों में प्रदेश की 68 सीटों पर चुनाव लडऩे को तैयार

हिमाचल जनक्रांति पार्टी ने किया प्रत्याशियों का चुनाव

नीरज शर्मा। नगरोटा बगवां
हिमाचल जनक्रांति पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश 68 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए तैयार कुछ विधानसभाओं में प्रत्याशियों का चुनाव भी कर लिया गया है। साथ ही जनक्रांति पार्टी प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन करने की तैयारी में है। ये शब्द आज हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने नगरोटा बगवां में एक प्रेस वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन महंगाई बढ़ती जा रही है मूलभूत चीजें रसोई गैस, पेट्रोल, खाने, पीने की दालें सब्जियां दिन प्रतिदिन इनके रेट आसमान छू रहे हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में विफल है।

यहां तक कि पानी बिजली के बिलों में भी भारी इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी के बिल भी हिमाचल की जनता से लिए जाते हैं। साथ ही सीवरेज के बिल जो बार-बार बढ़ाकर लिए जा रहे हैं। विभाग दोहरे मापदंड अपना कर पानी व सीवरेज के बिल ले रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कटौती की जा रही है पर महंगाई में लगाम नहीं लगाई जा रही उन्होंने कहा कि हिमाचल जनक्रांति पार्टी जिला कांगड़ा के 10 विधानसभा क्षेत्रों में अपना संगठन तैयार कर लिया है। मंडी जिला के 7 विधानसभा क्षेत्रों में अपना संगठन तैयार है वही शिमला के 3 विधानसभा क्षेत्र में इसका संगठन तैयार हो गया है आने वाले 2 महीनों में प्रदेश के 40 सीटों पर संगठन तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल जनक्रांति पार्टी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। आगे से जो भी किसान आंदोलन की कॉल आएगी। उस पर एक दूरी बना करके उनका पूरा समर्थन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष मुल्क राज शर्मा, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष कुलदीप जरियाल, नगरोटा बगवां के पार्टी अध्यक्ष अनीश कुमार, देहरा विधानसभा से अध्यक्ष चंदन चौधरी व महिला जिला अध्यक्ष सोनाली चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।