277.1 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

विनय महाजन। नूरपुर

जिला कांगड़ा पुलिस की नारकोटिक्स पुलिस टीम ने शुक्रवार काे जसूर क्षेत्र के छतरोली में स्थित जसूर पूल के पास एक महिला से शक के आधार पर तलाशी ली, ताे उससे मौके पर चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी नूरपुर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने देते हुए कहा कि आरोपी महिला का नाम बिमला देवी पत्नी राजा निवासी कपूरथला के गांव की पजाब की निवासी है। पुलिस की इस टीम ने जसूर छतरोली जब्बर खड्ड क्षेत्र में गश्त के दौरान ऋण के नजरिए से पूछताछ की।

यह भी देखें : मनाली में 2 जनवरी से शुरु होगा विंटर कार्निवाल, इस दिन से होंगे ऑडिशन…

आरोपी महिला बिमला देवी के पास 277.1 ग्राम चरस मौके पर बरामद करने के बाद मामला नूरपुर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। देर शाम आरोपी बिमला देवी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। महिला की उम्र 42 वर्ष है। शर्मा ने कहा कि ये महिला जसूर में जब्बर खड्ड के किनारे अनेक परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय से रह रही हैं तथा महिला एक सनसीई जाति से संबंधित है। इस महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की इस टीम ने क्षेत्र में पैनी नजर रखनी आरंभ कर दी है।