ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मृत्यु, दो घायल

लक्की शर्मा। लड़भडोल

प्राप्त सूत्रों के अनुसार जोगिंदर नगर सरकाघाट मार्ग के द्राहल से चल्हारग की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कमेहङ के नजदीक सड़क से करीब 100 फीट नीचे लुढ़क गया, जिसके कारण एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई और ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ट्रैक्टर का (HP-29A-3074) है। इसे अनिल कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी नेर घरसावड़ा आयु 49 वर्ष नामक व्यक्ति चला रहा था।

सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर पर चालक सहित एक महिला और एक अन्य व्यक्ति सवार था। इस दुर्घटना में चालक और दूसरे पुरुष जीवन लामा सपुत्र नीमा लामा निवासी योल्मो, सुंदर पाल चौक नेपाल को मामूली चोटें आई है, जबकि महिला अंजू लामा धर्मपत्नी जीवन लामा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बस्सी पुलिस ने इंडियन पीनल कोड की धारा 279, 337, 304 के तहत के दर्द कर लिया है और छानबीन कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल व्यक्तियों में से एक को उपचार के लिए जोगिंदर नगर अस्पताल में दाखिल किया गया है। बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जोगिंदर के अनुसार पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को क्रेन के माध्यम से निकाला जा रहा है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे।