पति की मारपीट से तंग महिला ने लगाया फंदा, माैत

महिला प्रधान ने मानसिक रूप से पीड़ित होने की बात लिखी है और किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। उधर, इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है।

उज्जवल हिमाचल। जवाली

पुलिस चौकी रैहन के अधीन कंदाैर में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली गई। मृतिका की पहचान सीमा देवी (40) पत्नी सुजान सिंह निवासी कंदाैर के रूप में हुई है। सीमा देवी की शादी करीबन 15 वर्ष पहले सुजान सिंह से हुई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को सीमा देवी का पति सुजान सिंह दिहाड़ी लगाकर शाम को घर लौटा और पत्नी सीमा देवी के साथ लड़ाई-झगड़ा किया तथा यह मामला रैहन चौकी में पहुंचा।

शुक्रवार को सीमा देवी ने घर का कामकाज किया तथा किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु टांडा भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के हवाले करके अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसआई रैहन नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मृतका अपने पीछे दो लड़कियां व एक लड़का छोड़ गई है।