जोगिंद्रनगर: पेड़ से नीचे गिरी महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर 

जोगेंद्रनगर उपमंडल में एक हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर दाखिल कर लिया है। महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यूंह निवासी 38 साल की प्रोमिला शनिवार को अपने घर के नजदीक ही पेड़ पर चढ़ी हुई थी। जो अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सिर के बल गिरने से गंभीर चोटें आई है।
गंभीर हालत में 108 एंबुलैंस के माध्यम से अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां पर आपात सेवाओं में मौजूद चिकित्सक डाॅ. दीक्षा ने प्राथमिक उपचार दिलाया है। वहीं शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आई चोटों पर एक्सरे भी करवाए हैं। बताया कि शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म को देखते हुए अस्पताल में ही उपचार के लिए फिलहाल दाखिल किया गया है। हालत में सुधार न आने पर उसे बड़े अस्पताल में रैफर किया जाएगा।
स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि उन्हें मिडिया के माध्यम से महिला के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे के कारणों पर जांच जारी है।