हर क्षेत्र में महिलाएं मनवा रहीं लोहा : माया शर्मा

महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही

एसके शर्मा। हमीरपुर

महिला दिवस के अवसर पर बड़सर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मैहरे रिखी निवास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा कमला बन्याल की। बैठक में मुख्यातिथि महिला मोर्चा बड़सर प्रभारी अनिता ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य बीना देवी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया शर्मा ने शिरकत की। प्रभारी अनिता ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा नारी परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान देती है। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जा रही सुविधाओं को गिनवाया। वहीं, माया शर्मा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

हर क्षेत्र वर्ग में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, यह केवल मोदी सरकार में संभव हुआ है। वर्तमान समय में महिलाएं जल, थल, नभ में सब जगह अपना कौशल नाप रही हैं। मैहरे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़सर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थी। उन्होंने कहा नासा द्वारा हाल ही में मंगल ग्रह मिशन की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस मिशन की कमान भी एक महिला स्वाति मोहन के हाथ में थी।

हर क्षेत्र में महिलाएं मनवा रहीं लोहा। इस अवसर पर महामंत्री नीलम, बीडीसी चंचल कुमारी, किरण बाला, सुषमा नरोता, लीला शर्मा, डिंपल सुहारु, रुक्मणी देवी, संतोष कुमारी, चंचल कुमारी, अंजू बाला, सुनीला, अंजना देवी, उर्मिला देवी, सरोज कुमारी, अंजू कुमारी, निशा कुमारी, रेखा देवी, संदेश कुमारी, रक्षा देवी व निशा शर्मा
उपस्थित रही।