बहू की पिटाई का वीडियो वायरल, केस दर्ज

कांगड़ा के अब्लदुल्लापुर में घर के मुखिया और परिजन बने जान के दुशमन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा के अब्दुल्लापुर में घर के मुखिया और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से बहू को बेरहमी से पीटने मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में महिला को एक बुजुर्ग व्यक्ति और कुछ अन्य महिलाओं के द्वारा पीटा जा रहा है। इस दौरान महिला के बेटे की साइकिल को भी ऊपर से नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

पीडि़त महिला जान से बचाने की गुहार भी लगा रही है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने अपने बेटे, बहू और पोते से इतना नाराज है कि वह उन्हें एक नजर भी नहीं देखना चाहता। पीडि़त महिला अकेली घर की दूसरी मंजिल पर रहती है। महिला का कहना है कि परिवार वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की है। वहीं इस शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना कांगड़ा के एसएचओ भरत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।