महिला सशक्तिकरण: पीएम मोदी आज करेंगे आत्मनिर्भर नारी से संवाद

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी सशक्तीकरण को लेकार आज आत्म-निर्भर नारी संवाद में भाग लेंगे। इस समारोह में नरेंद्र मोदी कृषि सखी सीआरपी चंपा सिंह से संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश की रहने वाली चंपा सिंह कम लागत से वाली कृषि तकनीक व जैविक कृषि के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही है। वे अपनी मेहनत की वजह से महिला सशक्‍तीकरण की पर्याय बन चुकी हैं। जिले के आदिवासी बहुल अंचल पुष्पराजगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव की चंपा ने कम समय में जो सफलता हासिल की, उसी के बदौलत उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर हासिल हुआ है।

पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर महिला नारी सशक्‍तीकरण के संबंध में बेहतरीन कार्य करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, मणिपुर के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी आत्मनिर्भर महिलाओं से भी चर्चा करेंगे। मास्टर कृषि सखी चंपा सिंह विभिन्न राज्यों में कृषि सखी के रूप में कृषकों का सहयोग कर चुकी हैं। समूह से जुड़कर वे स्वयं आत्मनिर्भर हुई हैं।

उन्‍होंने अपने गांव, जिला, प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में भी आजीविका को मजबूत बनाने के लिए उन्न्त कृषि तकनीक, जैविक विधि को अपनाने के लिए समूह सदस्यों और कृषकों को प्ररित करेंगे। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएम बेलवाल ने बताया कि मिशन के माध्यम से समूह के सदस्यों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों और बैंक ऋण के रूप में सस्ती ब्याज दरों पर आसान विधि से वित्तीय सहायता की जाती है। ताकि उन्हें बिना कठिनाई के आजीविका गतिविधियां शुरू और मजबूत करने का अवसर मिल सके।

Comments are closed.