अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित की महिलाएं

Women honored on the occasion of International Women's Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित की महिलाएं

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरियां
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपर लंज पंचायत प्रधान रेखा देवी ने अपनी पंचायत की आशा वर्करों, महिला मंडल प्रधानों व आंगनबाडी वर्करों ने अच्छा काम कर रही स्वंय सहायता समूहों की कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान ने महिलाओं को कहा कि उनको आगे आकर अपने बच्चों खासकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास करने चाहिए व उनको उच्च शिक्षा प्रदान करने के बाद ही शादी के बारे में सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः शिक्षित एवं स्वावलम्बी नारी एक सभ्य एवं सुदृढ़ समाज की नींव – शालिनी अग्निहोत्री

उन्होने महिलाओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सिम्मी धीमान, शालू देवी, ज्वाला महिला मंडल प्रधान शारदा धीमान, महिला मंडल फेरा प्रधान सीमा कुमारी, शक्ति महिला मंडल रागिनी देवी, महिला मंडल कोडियां की राज कुमारी, सुजाता देवी, सरोज कुमारी, नीशा देवी, मोनिका, तिलको देवी, रूवी देवी, सुनीता देवी आदि गण्यमान्य महिलाओं को सम्मानित किया।

संवाददाताः अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।