अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर MCMDAV कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

यह भी पढ़ेंः प्रकाश चन्द कराड़ ने सचिवालय में संभाला सेविंग्ज स्टेट एडवाइजरी बोर्ड वाइस चेयरमैन का पदभार

इस अवसर पर प्राचार्य ने नारी सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रो मंजू पार्ती, प्रो क्रांति मोदगिल और अन्य महिला कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा। मंजू पार्ती और प्रो क्रांति मोदगिल ने वर्तमान युग में नारी का वर्चस्व विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।