कृष्णा महिला मंडल सौहड़ा की महिलाओं ने कोरोना मरीजों को भिजवाया खाना

जिला परिषद सदस्य कुलभाष चैाधरी से प्रेरित होकर शुरू किया राहत कार्य

उज्जवल हिमाचल। टांडा

अस्पतालों में मरीज के परिजनों को भोजन और पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में रोजाना कई समाजसेवी मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।

वहीं, कृष्णा महिला मंडल सौहड़ा ने भी कोरोना मरीजों को खाना पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया है। जिला परिषद सदस्य कुलभाष चैाधरी द्वारा कोरोना काल में लोगों की मदद करने के कार्य से प्रेरित होकर महिलाओं ने यह कदम उठाया है।

महिला मंडल की महिलाओं ने कहा कि वे जिला परिषद सदस्य सदस्य कुलभाष चैधरी के साथ मिलकर लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगी। महिलाओं ने बताया कि उनके लिए बाहर जाकर लोगों की मदद करना मुश्किल होगा यह सोच कर उन्होंने े घर में ही खाना बनाने की शुरुआत आज से कर दी और डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में कोरोना संक्रमित मरीजों उनके परिवारजनों के लिए आज 70 पैकेट खाने के पैक कर सेवा भारती के सौजन्य से वितरित किए। उज्जवल हिमाचल ने जब महिलाओं से बात की तो उन्होंने कहा कि कोरोना एक संकट की घड़ी है। ऐसे में हर किसी को मदद के लिए आगे आना चाहिए और जितना संभव मदद हो सके करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जिला परिषद सदस्य कुलभाष चैाधरी का धन्यवाद करती हैं जो हमें समय-समय पर आगे आने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। वहीं टांडा में भोजन वितरण के दौरान सेवा भारती के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल व संस्था के स्वयंसेवी मौजूद रहे।