एकजुट होकर काम करें कार्यकर्ता : संजय दत्त

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने शुक्रवार काे नूरपुर कोर्ट के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस मेें कांग्रेस पार्टी के नुरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर जाकर मतदाताओं के पास बढ़ती महंगाई रसोई गैस सिलेंडर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जागरूक करने की बात पर बल दिया। उन्हाेंने कहा कि अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। कांग्रेस यह उपचुनाव जीत सकती हैं।

सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी दे तथा केंद्र की भाजपा सरकार व राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे मे जानकारी दे इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रधान अनुराग शर्मा ने भी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक होने की सजबनी देते हुए कहा कि प्रदेश में यह उपचुनाव काग्रेस भाजपा के बीच सेमीफाइनल चुनावी मैच है। इस प्रोग्राम में कांग्रेस के सेवा दल व कांग्रेस के निर्वाचित पंचायतों के पदाधिकारी मौजूद थे।