युवा आक्रोश पद यात्रा के रूप में मनाया विश्व महिला दिवस

विनय महाजन। नुरपर

नुरपर से लगभग 10 किलाेमीटर दूर गंगथ में कांग्रेस पार्टी ने विश्व महिला दिवस युवा आक्रोश पद यात्रा के रूप में पैदल चलकर मोदी सरकार के खिलाफ व प्रदेश सरकार के खिलाफ महगाई को लेकर एक विशाल रैली निकाली। इस रैली में महिलाओं व युवाओं का एक विशाल हुजूम देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि गंगथ प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण पठानिया व कमल किशोर पूर्व जिला परिषद सदस्य वि आशाल चंबियाल, जर्म सिंह सहित अनेक दिग्गजों ने अपने भाषण में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महंगाई से दुःखी रसोई घर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली में बार्डर पर किसानों का आंदोलन तथा अब महिलाओं को महंगाई की मार ने परेशान किया। वहीं, आम आदमी भी पेट्राेल-डीजल के दामाें बढ़ाेतरी से परेशान हैं। अच्छे दिन का नारा देने वाली केंद्र व प्रदेश की सरकार जनहितैषी सरकार न होकर अहंकारी सरकार बनकर रह गई है।

इसका एक मकसद है कि अपने सत्ता के लाभ के लिए जनता की आवाज को अनसुना कर दो भाजपा की यही नीति है कि चुनावों में आश्वासन जीतने के बाद टालमटोल की नीति पर चलो केंद्रीय कांग्रेस ने ताओ के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस नेताओं के नारों से महिलाओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आज महिला देश प्रदेश में सुरक्षित नहीं है, किसान व महिलाओं को अब आत्म हत्या के लिए मजबूर करना सरकार की नीति हैं। वहीं, सरकार की तरफ से इंदौरा के सुरडवा में महिला विश्व महिला दिवस मनाया गया, जिसकी शिरकत इंदौरा एसडीएम ने की।