अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह

केसरिया हिंदू वाहिनी ने आयोजित किया कार्यक्रम, मुनीष शर्मा रहे मुख्यातिथि

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पुराना कांगड़ा में केसरिया हिंदू वाहिनी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता बास्केटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कोमल शर्मा ने की। इस अवसर पर नारी शक्ति नें 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ में बढ़चढक़र भाग लिया। त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के नन्हे योग साधकों ने योग के लाजवाब करतब दिखाकर उपस्थित जनसमूह को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाली महिला शक्ति को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन केसरिया हिंदू वाहिनी जिला कांगड़ा मुख्य मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर चंद्र भूषण मिश्रा ने किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, कांगड़ा तहसील अध्यक्ष पंडित शिवम शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा, शाहपुर तहसील उपाध्यक्ष सतीश अवस्थी, जिला चंबा अध्यक्ष सुरजीत राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत सिंह योगी, महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष अनुराधा बहल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षा आशा शर्मा एवं समाजसेवी तुलसी मालकड़, अश्विनी शर्मा, सतीश चौधरी, रमेश असित, पार्षद पुष्पा चौधरी, अनुराधा, प्रेम सागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी, समेला पंचायत प्रधान सुदर्शना देवी, मंजू शर्मा एवं कई महिला मंडलों की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।