प्रदेश के इन जिलों में भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी

Yellow alert issued for heavy rains in these districts of the state
प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा व भूस्खलन की है संभावना प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा व भूस्खलन की है संभावना

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून अपने वेग पर है। ऐसे में एक बार फिर आगामी दिनो के लिए प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि अधिकतर स्थानों पर धूप के खिलने की संभावना है।

प्रदेश में बीत चौबीस घंटों की बारिश और भूस्खलन के कारण 34 सड़कें यातायात के लिए बंद है जबकि 15 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। तीन सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। 4, 5 व 6 सितंबर को प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला को छोड़ कर 11 जिलों में आंधी व भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा धर्मशाला में 73.4, कसौली में 22, बिलासपुर के बरठीं में 15.5, पालमपुर में 9.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बरसात के दौरान अभी तक प्रदेश में 1845 मकानों को नुकसान हो चुका है। जबकि 719 पशु मारे गए हैं। अभी आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।