शरण कॉलेज में मानसिक शांति के लिए योग कार्यक्रम आयोजित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

शरण कॉलेज घुरकड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन शांति के लिए योगा के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शांति का दूत कहे जाने वाले सफेद कबूतरों के छात्राओं ने पोस्टर बनाए व स्लोगन लिखे।

योगा प्रशिक्षक अशोक कुमार ने मेडीटेशन व विभिन्न प्रकार के योगासन करवाकर छात्राओं को शांति का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं ध्यान और योग की सभी विधियों को करके दिखाया। उन्होंने अष्टांग योग, यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः जरूरी संस्थानों को बहाल करें कांग्रेस सरकारः कुलदीप राठौर

उन्होंने शंखासन, योगमुद्रासन, कपालभाति, भ्रामरी और गोमुखासन का अभ्यास भी छात्राओं को करवाया। डीएलएड की सभी छात्राओं न उनका साथ देते हुए सभी आसनों को किया। इस दौरान छात्राओं ने भविष्य में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ भी ली। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं को महिला दिवस की महत्ता के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस विशेष दिवस के ज़रिए हम दुनियाभर के देशों और नागरिकों के बीच सामंजस्य स्थापित कर नारी के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल सकते है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस को पूरे सप्ताह मनाने का महिला शरण कॉलेज का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। उनको भविष्य के लिए तैयार करना है ताकि वो हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भगीदारी दे सकें।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।