BREAKING : योल ड्राइवर हत्याकांड : एक महिला गिरफ्तार; कॉल डिटेल में खुलासा, दोनों करते थे लंबी बात, जिस दिन मौत हुई उस रात युवक वहीं था

उज्जवल हिमाचल । योल

कांगडा जिला के धर्मशाला से करीब 20 किलोमीटर दूर योल के रिना गांव में एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर  गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन युवक की अधजली लाश गाडी में मिली थी। उस रात मृतक युवक काफी देर तक महिला के घर में रुका हुआ था। यह भी जानकारी है कि उक्त युवक पंकज चौधरी दिन में भी महिला के साथ घूम रहा था। पुलिस की ओर से खंगाली गई दोनों की कॉल डिटेल में भी दोनों की लबी बात होने की पुष्टि हुई है। डीएसपी कांगडा ने बताया कि महिला को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। बता दें कि ड्राइवर की पहचान योल के गांव बणी के रहने वाले पंकज उर्फ काकू के रूप में हुई थी।

जिस गाडी में शव मिला है उसका नंबर hp-01D 4667 है। बताया जा रहा है  पंकज एक दिन पहले कहीं सवारी लेकर गया था और वापस घर लौट रहा था।  उसका भाई भी ड्राइवर बताया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने उक्त गांव में गाड़ी में व्यक्ति की लाश को देखा और उसके बाद पुलिस को जानकारी दी थी।