15 अगस्त को प्रदेश भर में 3750 युवा राष्ट्रगान से कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

विनय महाजन। नूरपुर

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के पुनीत अवसर पर संपूर्ण भारत अमृत महोत्सव मना रहा है।कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी एवम भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी ने नूरपुर में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य एवं हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 अगस्त को प्रदेश भर में 74 मंडलों के 75 स्थानों पर 3750 युवा राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रत्येक मंडल में कम से कम 75 युवा इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा संकल्प यात्रा का भी आयोजन करेगा। दो यात्राएं पूरे प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी। जिसमें की 30 मंडलों में पांच-पांच किलोमीटर की राष्ट्रीय ध्वज के साथ पैदल यात्रा होगी। भारतीय जनता युवा के जिस भी संगठनात्मक जिला में यह कार्यक्रम होगा। उसके भाजयुमो के सम्माननीय जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम के प्रभारी रहेंगे तथा जिन मंडलों में यह कार्यक्रम होगा उन मंडलों के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष व मंडलों के प्रभारी रहेंगे। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश सचिव भवानी पठानिया जिला महामंत्री हरनाम ढडवाल शैरी, प्रदेश आईटी कार्यकारिणी के सदस्य गैरी तथा अन्य युवा कार्यक्रता उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश सचिव भवानी पठानिया ने भी नुरपुर जिला भाजपा संगठन में नुरपुर इंदौरा जवाली फतेहपुर मनडलो में भी भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जागरूक है नुरपुर क्षेत्र में जसूर कस्बे में यह कार्यक्रम होगा।