पानी की समस्या को लेकर विजय अग्निहोत्री से मिला युवक मंडल

एमसी शर्मा। नादौन

भूंपल पंचायत में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय युवक मंडल का एक शिष्टमंडल हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिला। लोगों को पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने हेतु उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए विभाग को आदेश जारी किए। यह जानकारी देते हुए युवक मंडल के प्रधान सुशील कुमार, सुनील कुमार, गोल्डी, राजीव , अनिल और चिंटू आदि ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से पानी की समस्या चली आ रही थी। विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला।

मजबूरी में उन्होंने निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से इस समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि विजय अग्निहोत्री ने मौके पर ही विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर पेयजलापूर्ति को सुनिश्चित करने को कहा। युवक मंडल भूंपल के युवाओं ने निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज दिन तक इतने कम समय मे उनके क्षेत्र की किसी भी समस्या का मौके पर इस तरह से समाधान नहीं हुआ था। जैसा विजय जी ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भूंपल क्षेत्र के सारे युवा उनका धन्यवाद करते हैं और भविष्य में उनका भरपूर साथ देंगे।