युवक मंडल बजोहा के युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

सुरेन्द्र जम्वाल। बिलासपुर

घुमारवी नगर परिषद के वार्ड पांच बजोहा में युवक मंडल के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया है। यह सफाई अभियान युवक मंडल के प्रधान विशाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया है। इस सफाई अभियान के दौरान युवक मड़ल के सभी सदस्यों के द्वारा रास्तों के साथ ऊंगी झांड़ीयो की कांट झांट की गई है। युवक मंडल के सभी सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया है कि शीघ्र वार्ड में जगह सुनिश्चित कर के वृक्षारोपण किया जाएगा तथा वार्ड के सभी रास्तों की सफाई की जाएगी। बरसात के दिनों में रास्तों में अक्सर झांडियां उत्पन्न हो जाती हैं, जिसे पूर्णतय सफाई की जाएगी।

डीएवी कॉलेज बनीखेत में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

जानकारी देते हुए मंडल के प्रधान विशाल शर्मा ने कहा युवक मंडल वार्ड की निरंतर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समय-समय सफाई अभियान चलाया जाएगा जिससे वार्ड को साफ सुथरा रखा जाएगा। सफाई व्यवस्था रहने से बीमारियों से भी निजात मिलेगी। इस मौके पर उपप्रधान अंकुर राणा, सचिव मनीष, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा सदस्य कुलदीप राणा, विकास शर्मा, निखिल राणा, शुभम शर्मा, कैलाश शर्मा, सौरभ शर्मा, अभिनाश शर्मा, अशुल शर्मा व नरेश राणा मौजूद रहे हैं।

Comments are closed.