डिजिटली समर्पण अभियान में अंशदान के लिए आगे आएं युवा : मनोज रत्न

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

प्रदेश आईटी विभाग सह-संयोजक मनोज रत्न ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे नरेंद्र मोदी ऐप द्वारा समर्पण (माइक्रो-डोनेशन) अभियान के माध्यम से डिजिटलि नए भारत के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए अंशदान करें। उन्होंने जानकारी दी कि गत दिवस ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से प्रदेश आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी ऐप डाउनलोड करवाने और इसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा डिजिटल रूप से समर्पण (माइक्रो-डोनेशन) अभियान की शुरुआत की थी। सुंगल में आयोजित खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में युवाओं व स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी से जयंती 25 दिसंबर के अवसर पर यह समर्पण अभियान शुरू किया गया है।

यह भी देखें : शिमला में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकटोत्सव…

प्रदेश आईटी विभाग के सभी कार्यकर्ता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का तकनीकी सहयोग करके इस अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी ऐप को अपने मोबाईल फोन में इंसटाल करने और इसमें दी गई सूचनाओं व जानकारियों से स्वयं को अपडेट रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य अभिप्राय नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए डिजिटली माइक्रो-डोनेशन करने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जहां पार्टी फंड के लिए डिजिटली अंशदान कर सकते हैं। वहीं, वे इस माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, किसान सेवा सहित अन्य कार्यों के लिए भी माइक्रो डोनेशन कर सकते हैं। इस मोबाईल ऐप में 5, 50, 100, 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक अंशदान का विकल्प चुनने का प्रावधान किया गया है।