युवा मोर्चा के अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ शुरू

सुरेन्द्र जम्वाल। बिलासपुर
घुमारवीं भाजपा मंडल का अध्यक्ष चुने जाने के बाद युवा मोर्चा के लिए युवाओं में अध्यक्ष पद के लिए जी हजूरी की प्रक्रिया विधायक के सामने चल पड़ी है। युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी मंडल अध्यक्ष की तरह विधायक का खास ही होगा। जिसे अध्यक्ष पद से नवाजा जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए युवा अपने तरीकों से विधायक के सामने हाजिरी लगा रहे हैं, कि उन्हें अध्यक्ष बनने का मौका दिया जाए। बेशक भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव भी सर्वसम्मति से करवाने में स्थानीय विधायक का काफी योगदान रहा है, नहीं तो पद को चाहने वाले भी और बैठे थे, पर विधायक ने अपने करीबी तथा विश्वास पात्र व्यक्तित्व को ही अध्यक्ष पद पर ही विराजमान करना चाहते थे और खुद हस्तक्षेप करके उपज रहे विवाद को सहमति से निपटा दिया है।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए युवाओं में जो विभूत नाम आ रहे हैं, उनमें सौरभ ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा है तथा अन्य युवा जो अध्यक्ष पद की रेस में है। वह दिनेश ठाकुर ऊर्फ लक्की, रिषभ पटियाल, विशाल रतवान और अजय शर्मा का नाम सामने आ रहा है। यह युवा पहले भी मोर्चों के विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं तथा विधायक भी युवा तजुर्बा को महत्व दे सकता है, जिससे यह पद अपने खास युवा को सौंपा जा सकता है।
यह कुछ युवा दिन रात स्थानीय विधायक के साथ परछाई की तरह काम करते हैं, पर भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है। वह कुछ दिनों के अंदर ही पता लग जाएगा कि  युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद का  दायित्व किसे सौंपा जाएगा ,पद सर्वसम्मति से सौंपा जाएगा। मंडल अध्यक्ष की तरह युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी सर्वसम्मति से ही बनाया जाएगा। जिसके लिए विधायक ने भी अपने स्तर पर कार्य को अंजाम देना शुरू कर दिया गया है। विधायक जिस युवा को अध्यक्ष पद पर देखना चाह रहे हैं, उसके विरोध में भी कुछ युवा मुखर हो रहे हैं, क्योंकि विरोध करने वाले युवाओं का इतिहास वर्षों से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़ा है।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर जो भी विराजमान होगा। उसका निर्णय स्थानीय विधायक व मंडल के बुद्धिजीवियों को साथ में लेकर निर्णय लिया जाएगा तथा पद जिसे भी सौंपा जाएगा, वह सर्वसम्मति से दिया जाएगा। भाजपा के कार्यक्रता एक से बढ़कर एक है, जिसे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे सभी लोग स्वीकार करते हैं।