कांगड़ा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने राजे स्याल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में युवा भाजपा नेता राजे स्याल को कांगड़ा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्य मंत्री, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा, पूर्व विधायक संजय चाैधरी, मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी व प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा आनंद शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा चंद्र भूषण नाग, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मंजीत कुमार व संगठन के पवन राणा व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि में उनको विश्वा दिलाता हू की मैं अपने दायित्व को बखूबी से निभाऊंगा और किसानों के हितों के लिए किसानों की हर समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा किसान मोर्चा की कमान जो उन्हें सौंपी गई है, उस दायित्व को बखूबी से निभाने का प्रयास करेंगे।