जिला परिषद चुनाव: तियारा वार्ड से चुनाव लड़ेंगे भाजपा जिला महामंत्री रमेश बराड़

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश बराड़ ने भी ग्राम पंचायत तियारा के वार्ड नंबर-34 से जिला परिषद के लिए नामांकन दाखिल किया है। एसडीएम कार्यालय कांगड़ा में एसडीएम अभिषेक वर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांगड़ा भाजपा में रमेश बराड़ एक जाना-मना नाम है। भाजपा के साथ जुड़े होने के साथ-साथ रमेश बराड़ समाज सेवा में सबसे आगे रहते हैं। मौजूदा समय में वह भाजपा जिला महामंत्री के पद पर आसीन हैं।

कांगड़ा भाजपा को ऊंचाईयों पर ले जाने पर रमेश बराड़ का अहम योगदान रहा है। कोरोना संकट के दौरान बराड़ ने अहम भूमिका निभाई है। चाहे वह सेनेटाइजेशन का कार्य हो या फिर प्रवासियों को आनाज उपलब्ध करवाना हो। रमेश बराड़ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उनको जो आदेश देगी वह उसे पूरे तन-मन-धन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा ही उनका परम कर्तव्य है।