शिमलाः हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। हिमाचल में 11 बजे तक 11.82 फीसदी मतदान हुआ। हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
यह खबर पढ़ेंः 9 बजे तक 5.3 फीसदी हुआ मतदान
राज्य में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।