9 बजे तक 5.3 फीसदी हुआ मतदान

5.3 percent voting till 9 am
9 बजे तक 5.3 फीसदी हुआ मतदान

शिमला: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं। पहले घंटे की वोटिंग में 5.3 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

यह खबर पढ़ेंः मोनाल पब्लिक स्कूल में बच्चों को कॉमिक्स सिखाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्तमान में हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।